क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत बिहपुर विधानसभा में तीन सी0एच0सी0 (CHC) है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त तीनों सी0एच0सी0 में एक भी महिला चिकित्सक नहीं है,3. क्या यह बात सही है कि उक्त सी0एच0सी0 में अल्ट्रासाउण्ड और लेवर रूम जो कि प्रथम तल पर है उसके लिए लिफ्ट नहीं है,4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त कमियों का यथाशीघ्र पूरा करना चाहती है यदि हाँ तो कब तक,नहीं तो क्यों ?