Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1800Starred Question Listed

प्रतिनियुक्ति करना

श्री सियाराम सिंह (179) (बाढ़) स्वास्थ्य विभाग 20 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल मुख्यालय स्थित अनुमण्डलीय अस्पताल पर करीब दस (10) लाख आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में हड्डी रोग, नेत्र रोग, मानसिक रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सर्जन की प्रतिनियुक्ति नहीं होने के कारण मरीजों को ईलाज कराने में परेशानी होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक बाढ़ अनुमण्डलीय अस्पताल में हड्डी रोग, नेत्र रोग, मानसिक रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सर्जन की प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
20 फरवरी 2026
Member
श्री सियाराम सिंह (179) (बाढ़)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
SIYARAM SINGH (179)
SIYARAM SINGH (179)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Barh - Patna (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Mahi Hospital, Panchsheel Nagar, Ward No.-25, Post-Barh, Thana-Barh, District-Patna, Pin-803213