क्या मंत्री, स्वास्थय विभाग, बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में राज्य सरकार द्वारा स्थापित ऑक्सीजन प्लांट तकनीकी खराबी के कारण पूर्णतः अक्रियाशील होने से गंभीर रोगियों को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में कठिनाई हो रही है, जिससे उन्हें निजी स्रोतों पर निर्भर होना पड़ता है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्लांट के रख-रखाव, तकनीकी निगरानी एवं समय पर मरम्मत की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ही यह महत्वपूर्ण परिसंपत्ति वर्तमान में अनुपयोगी बनी हुई है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र चालू कराने हेतु ठोस एवं समयबद्ध कदम उठाने एवं इसके रख रखाव में लापरवाही बरतने वाले दोषियों के विरुद्ध क्या कार्यवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?