क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुवनी जिला अन्तर्गत बौकरी प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विगत 10 वर्षो से प्रभारी अपने पद पर पदस्थापित है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विगत 4 वर्षो से रोगी को सरकार द्वारा दिया जाने वाला नाश्ता एवं भोजन को बंद कर दिया गया है,3. क्या यह बात सही है कि सरकारी नियमानुसार किसी भी पदाधिकारी का तीन वर्षो तक एक स्थान पर पदस्थापित नही रहने का प्रावधान है,4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित प्रभारी को कब तक स्थानान्तरण करने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?