क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिलान्तर्गत मटिहानी, बरौनी, बेगुसराय एवं शाम्हों अकहा-कुरहा प्रखंडों में वर्ष 2007-08 में राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा 25 अतिरिक्त प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो की स्वीकृति दी गयी थी, परन्तु आजतक उन स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का न तो भवन निर्माण हुआ न ही स्वास्थ्य सेवा बहाल हुआ है,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त स्वीकृत स्वास्थ्य केन्द्रों को चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?