क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि शिवहर जिलान्तर्गत पिपराही प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मझौरा को विद्यालय भवन निर्माण की निविदा विगत दो वर्ष पूर्व ही जारी की गई थी;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय भवन निर्माण, कार्य दो वर्षों से ठप रहने के कारण शिक्षा व्यवस्था एवं छात्रों के पठन-पाठन के संचालन में कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जाँच कराकर दोषी पर कारवाई करना चाहती है, नही तो क्यों ?