क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत दानापुर नगर परिषद् के वार्ड नं0-13 एवं 18 के बीबीगंज मोहल्ला में स्थानीय सरकारी अस्पताल कर्मियों द्वारा गुप्त रूप से घरों में ही डिलीवरी कराकर मेडिकल वेस्ट एवं पोस्ट ऑपरेटिव ह्यूमन बॉडी पार्टस को खुले में सड़क पर फेंक दिया जाता है, जिससे स्थानीय निवासी दूर्गंध से परेशान है साथ ही फेंके गये सीरिंज से टिटनेस का भी शिकार हो रहें है,2. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकरात्मक है तो सरकार इसकी जाँच कराकर रोकथाम हेतु कब तक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?