Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2353Starred Question Listed

जाम से मुक्ति

श्री राजेश कुमार सिंह (104) (हथुआ) पथ निर्माण 26 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत हथुआ स्टेशन के पास रेलवे फाटक शहर के बीच में अवस्थित है जहां से गोपालगंज सहित उत्तर प्रदेश जाने हेतु सैकडो बड़ी एवं छोटी गाड़ियो का रोज आवागमन होता है,2. क्या यह बात सही है कि रेल गाडियों का दिन रात परिचालन होने से रेलवे  फाटक बंद होने के कारण हमेशा शहर में जाम लगा रहता है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त वर्णित फाटक पर ओवर ब्रीज बनाकर शहरवासियों एवं आमजनों को जाम से मुक्ति दिलाने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 मार्च, 2025
Member
श्री राजेश कुमार सिंह (104) (हथुआ)
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण
MLA Profile
Rajesh Kumar Singh (104)
Rajesh Kumar Singh (104)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Hathua-Gopalganj (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
04 Feb 1972