क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के खजौली प्रखंडअंतर्गत कन्हौली भकुआ घाट एवं चतरा गोबरौडा दक्षिण पंचायत चतरा घाट से कमला नदी पर आरसीसी पुल नहीं रहने के कारण भकुआ घाट जो सैनिक रोड से राजनगर लदनिया पथ तथा चतरा घाट जो राजनगर से लदनिया जिला पथ मार्ग को जोड़ता है, में आमजनों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कमला नदी के उक्त घाटों पर कबतक आरसीसी पुल का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?