क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत बिहपुर प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत में एन0 एच0 -31 गौरी शंकर कुमर के गद्दी से ललिता देवी के घर होते हुए रामचंद्र कुमर के घर होते हुए झंडापुर भगवती स्थान तक पी0सी0सी0 सड़क जर्जर है एवं आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का मरम्मतीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?