क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि वैश्य समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के लिये प्रश्नकर्त्ता द्वारा पिछले दस वर्षों से सरकार से सभी जिलों में एक-एक वैश्य सामुदायिक भवन का निर्माण कराने की मांग की जा रही है परंतु अभी तक कहीं भी वैश्य सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं किया गया है, यदि हाँ, तो सरकार राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में वैश्य सामुदायिक भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?