क्या मंत्री ,पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत नौहट्टा प्रखण्ड में अति पौराणिक पहाड़ के तलहट्टी में अवस्थित भगवान शिव जी के मंदिर महादेव खोह में हर साल लाखों कि संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं, किन्तु उक्त स्थल पर इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु के लिए कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं हैं, यदि हाँ तो सरकार कब तक महादेव खोह में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही यहाँ विकास कार्य कराने का विचार रखती हैं , नहीं तो क्यों ?