क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत परसा विधान सभा के परसा प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जेनरल सर्जन एवं फिजीशियन कार्यरत नहीं है, जिस कारण मरीजों को ईलाज में बाधा उत्पन्न हो रही है,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जेनरल सर्जन एवं फिजी शियन का प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?