क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि शिवहर जिलान्तर्गत सरोज सीताराम सदर अस्पताल में विगत पांच वर्षों से अधीक्षक का पद खाली है, जिसके कारण अस्पताल में कुव्यवस्था बनी रहती है ;यदि हाँ तो सरकार कबतक सदर अस्पताल का सुचारू रूप से चलाना सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षक की प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?