All 197 notifications published in the Bihar Gazette by the Vigilance Department, Government of Bihar, since 2015. Browse by year, read the summaries and download the official PDFs.
पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या-4911 दिनांक 28.06.2016 द्वारा श्री अरूण कुमार ठाकुर, नव प्रोन्नत कार्यपालक अभियंता की सेवा अगले आदेश तक निगरानी विभाग में सौंपी गयी है। तदनुसार दिनांक 29.06.2016 को श्री ठाकुर द्वारा योगदान समर्पित किया गया है।
माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा सी0डब्लू0जे0सी0 सं0-17506/2013 जितेन्द्र कुमार एवं अन्य बनाम बिहार राज्य में दिनांक 05.05.2016 को आदेश पारित कर नासरीगंज(राजपुर) थाना कांड सं0-24/2013 का अग्रतर अनुसंधान प्रभार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। अतः अनुसंधान एवं पर्यवेक्षण के लिए तत्कालिक प्रभाव से नासरीगंज(राजपुर) थाना कांड सं0-24/2013 के अधिग्रहण एवं अनुवर्त्ती अनुसंधान तथा पर्यवेक्षण के लिए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना को प्राधिकृत किया जाता है।
राज्य सरकार आम जनता की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अन्तर्गत भ्रष्टाचार के विरूद्ध ’’जीरो टॉलरेन्स‘‘ नीति अपनायी गयी है। इस उद्धेश्य की पूर्त्ति की दिशा में सरकार द्वारा निगरानी विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों में पुलिस उपाधीक्षकों के रिक्त 26 (छब्बीस) पदों के विरूद्ध सेवा निवृत्त पुलिस उपाधीक्षक को अनुबंध के आधार पर नियोजन करने का निर्णय लिया गया है।
राज्य सरकार आम जनता की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अन्तर्गत भ्रष्टाचार के विरूद्ध ’’जीरो टॉलरेन्स‘‘ नीति अपनायी गयी है। इस उद्धेश्य की पूर्त्ति की दिशा में सरकार द्वारा निगरानी विभाग के अधीनस्थ कार्यालय ’’विशेष निगरानी इकाई‘‘ को सशक्त एवं इसके अनुसंधान तथा कार्य क्षमता को सुदृढ़ करने हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के तीन (3) सेवा निवृत्त अपर पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
श्री सुनील कुमार सिंह-1, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बक्सर, जिन्हें सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या 5253, दिनांक 08.04.2016 द्वारा संयुक्त सचिव (विधि), निगरानी विभाग के पद पर पदस्थापन हेतु अगले आदेश तक के लिए सेवा सौंपी गयी है।
श्री रत्न संजय, भा॰पु॰से॰, पुलिस महानिरीक्ष्ाक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना को उनके निजी खर्च पर निजी कार्य हेतु विदेश यात्रा करने की अनुमति दी जाती है।
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (सामान्य प्रशासन विभाग), बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या-2804 दिनांक 29.03.2010 के आलोक में विभागीय अधिसूचना संख्या-5448 दिनांक 05.11.2014 द्वारा निम्नांकित पाँच सेवा निवृत्त पुलिस उपाधीक्षकों को अनुबंध के आधार पर अगले एक वर्ष के लिए नियोजित करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में पदस्थापित किया गया था।
पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना सं0-1077(8) दिनांक 15.02.2016 द्वारा श्री सुधीर कुमार दास, मुख्य अभियंता, गंगा पुल परियोजना उपभाग, पथ निर्माण विभाग, बिहार पटना की सेवा कार्यकारी व्यवस्था के अन्तर्गत अपने ही वेतनमान में पूर्णतः अस्थायी रूप से निगरानी विभाग, बिहार पटना में अभियंता प्रमुख के पद पर प्रभार हेतु सौपी गयी है। तद्नुसार दिनांक 16.02.2016 को श्री दास द्वारा योगदान समर्पित किया गया है।
WHEREAS, It is alleged that Sri Ram Bilash Chaudhary, the then Chief Engineer (Retd), Water Resources Department, Govt. of Bihar, Darbhanga S/o Late Ram Bahadur Choudhary, R/o 4H/6, Bahadurpur Housing Colony, Patna- 800026, while holding the post of the Chief Engineer (Retd.), Water Resources Department, Govt. of Bihar, Darbhanga, and serving in different capacities under Bihar Government, committed the offence of criminal misconduct defined under clause (e) of sub-section (1) of Section 13 of the Prevention of Corruption Act, 1988 and that the matter is being investigated in Special Vigilance Unit Vide Vig. P.S. Case No. 01/2014/SVU/Patna dated 23.01.2014.
WHEREAS, It is alleged that Sri Kameshwar Nath Singh, the then Executive Engineer, West Koshi Canal Division, Khutauna, Madhubani. The then deputed at Kusha Barrage, Birpur, Supaul, S/o Sri Ramashis Singh, Vill. - Mahdah, P.S. - Mufashil, Distt. - Buxar at Present Address : Ashiyana Nagar, Phase-I, Near SBI, P.S. - Rajiv Nagar, Patna, while holding the post of the then Executive Engineer, West Koshi Canal Division, Khutauna, Madhubani. The then deputed at Kusha Barrage, Birpur, Supaul, and serving in different capacities under Bihar Government, committed the offence of criminal misconduct defined under clause (e) of sub-section (1) of Section 13 of the Prevention of Corruption Act, 1988 and
WHEREAS, It is alleged that Sri Vijay Kumar Sinha, the then Assistant Engineer, Ganga Sone Flood Protection Division, Digha, Patna, Water Resource Department, Bihar, Patna, the then deputed at Kusha Barrage, Birpur, Supaul. S/o Sri Laxmi Prasad Sinha, Present Address : House No. E-4, Savitri Sadan, Road No.-6/D, Sadhanapuri, Gardanibagh, Patna-800001, while holding the post of Sri Vijay Kumar Sinha, the then Assistant Bihar, Patna, the then deputed at Kusha Barrage, Birpur, Supaul and serving in different capacities under Bihar Government, committed the offence of criminal misconduct defined under clause (e) of sub- section (1) of Section 13 of the Prevention of Corruption Act, 1988 and that
Notes to Accounts - Annexure I to the Abridged Balance Sheet and Revenue Account for the Year / Period ended 31st March 2015 Amount in ` in Lakhs unless otherwise stated 1. Investments:-
विभागीय अधिसूचना संख्या-1043 दिनांक 25.02.2014 एवं एतद्संबंधी निर्गत अन्य आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के सुसंगत प्रावधानों के तहत निगरानी विभाग (मुख्यालय), बिहार, पटना के लिए विभाग के निम्नांकित पदाधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित प्राधिकार का दायित्व निर्वहन करने हेतु तात्कालिक प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए नियुक्त किया जाता है ः-
जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या 3057, दिनांक 30.06.15 द्वारा श्री शम्भु शरण सिंह, अवा सचिव (प्रबंधन), जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना को अपने ही वेतनमान में कार्यकारी व्यवस्था के तहत् कार्यपालक अभियंता के पद पर निगरानी विभाग में पदस्थापित किया गया है। तदनुसार दिनांक 01.07.2015 को श्री सिंह द्वारा योगदान समर्पित किया गया है।
WHEREAS, It is alleged that Sri Devendra Prasad, the then Special Secretary (Rtd.), Animal and Fisheries Resources Department, Govt. of Bihar, Patna S/o Shiv Nandan Prasad, Address : Village-Unta, P.O. + P.S. - Unta, Distt. - Jahanabad, Present Address : Dulari Sadan, Health Institute Road, Beur Patna, while holding the post of the Special Secretary (Rtd.), Animal and Fisheries Resources Department, Govt. of Bihar, Patna, and serving in different capacities under Bihar Government, committed the offence of criminal misconduct defined under clause (e) of sub-section (1) of Section 13 of the Prevention of Corruption Act, 1988 and that the matter is being investigated in Special Vigilance Unit V
वा0कर-विभागीय अधिसूचना सं॰-3165 दिनांक 30.06.2015 में अंकित श्री रविन्द्र कुमार के स्थान पर श्री रविन्द्र कुमार (गृह जिला-पटना) पढ़ा जाय। शेष यथावत रहेगें।
पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या 2376 (एस॰) दिनांक 16.03.2015 द्वारा श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, अधीक्षण अभियंता, तत्कालीन उप मुख्य अभियंता (दक्षिण), बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना की सेवा अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थापन हेतु निगरानी विभाग को सौंपी गयी है। तद्नुसार दिनांक 23.03.2015 को श्री सिंह द्वारा योगदान समर्पित किया गया है।