| Project No. | 667 |
| Wing | North Wing |
| Division | Road Division Darbhanga. |
| Circle | Road Circle Darbhanga. |
| Road Type | MDR |
| Head | State Plan |
| Agreement Value | ₹27.44 Cr |
| Sanctioned Length | 8.00 km |
| Contractor | Raj kishor Singh |
| AA Date | 20-08-2023 |
| Start Date | 22-01-2024 |
| Expected Completion | 31-05-2025 |
Work completed.
Superintending Engineer quality visit record
Road Circle Darbhanga. · Road Division Darbhanga.
Visited: 22 Jul 2024"सकरी - बहेड़ा पथ :- इस पथ की कुल लम्बाई - 16.00 कि०मी० है जिसमें पथ प्रमंडल, दरभंगा अन्तर्गत इसकी लम्बाई 8.00 कि०मी० (चैनेज 0.00 से 8.00 तक) है तथा शेष पथांश पथ प्रमंडल, बेनीपुर अन्तर्गत पड़ता है। इसे Intermediate Lane से Double Lane में SBD एकरारनामा के तहत चौड़ा किया जा रहा है। इसके संवेदक श्री राज किशोर सिंह हैं। कार्य के प्रारंभ की तिथि 22.01.2024 एवं कार्य समाप्ति की तिथि 21.01.2025 है। अधोहस्ताक्षरी द्वारा पूरे पथ का निरीक्षण किया गया । पथ के 1ले कि.मी. में PQC का कार्य करीब 50 मी० के लम्बाई में Half width में पाया गया । PQC कार्य स्थल पर One way Traffic होने के कारण जाम की स्थिति पायी गई एवं Traffic Management की कोई व्यवस्था नहीं देखी गयी। संबंधित सहायक अभियंता द्वारा Traffic Diversion के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में DB No.-4 Road एवं नवरतनपुर - कन्हौली पथ का उपयोग करने हेतु सुझाव दिया गया, जिनका निरीक्षण अधोहस्ताक्षरी के द्वारा किया गया। पथ में WMM पूरे चौड़ाई में अंशतः किया हुआ पाया गया। Box Culvert (1/22/0)-5 Nos./6 Nos. के Deck Slab का कार्य पूर्ण पाया गया । पथ के निरीक्षण के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा निम्नलिखित निदेश दिये गये- (i) पथ के पहले कि०मी० सकरी बाजार में PQC कार्य के निकट जाम के समस्या से निजात दिलाने हेतु संबंधित सहायक अभियंता को निदेश दिया गया कि जिला प्रशासन से संपर्क कर Traffic Management के लिए Police Force तथा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करें। वैकल्पिक मार्ग का Carriage way 3.05M होने के कारण Flank में Hard Shoulder के लिए प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निदेश दिया गया।"